प्रयागराज, 26 जनवरी । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाने एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने सोमवार को हत्या मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने हत्या में प्रयुक्त औजार सहित दो तमंचा एवं खोखा एवं जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के असरौली गांव निवासी वैश पुत्र टुल्लू शहजादे और धूमनगंज थाना क्षेत्र के चिकना नीमसराय निवासी शारूख उर्फ शकील पुत्र अकील अहमद हैं।
उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी को शमशाद की गोली मारकर हत्या की सूचना धूमनगंज के चिकाना नीमसराय निवासी चुन्ने कुरैशी पुत्र मो. जहुर ने दी। थाने में दी गई तहरीर में बताया गया बातचीत के दौरान हुए विवाद के बाद गोली मारी गई। पुलिस टीम ने इस सूचना पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की और आरोपितों की तलाश शुरू कर दिया। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को शिवाला समीम मार्केट के पीछे रेलवे स्टेशन बमरौली के पास थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती गिरफ्तार किया गया।
पकड़े आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अवैध तमन्चा एवं एक जिन्दा कारतूस तथा एक अवैध तमन्चा बोर व एक अवैध जिन्दा कारतूस बोर बरामद किये गये । बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 3/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गयी । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।