सल 1969 में महान शायर मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भारत सरकार ने उनके सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। यह टिकट उनकी साहित्यिक विरासत और उर्दू-फ़ारसी शायरी में उनके अमूल्य योगदान को श्रद्धांजलि देने के लिए जारी किया गया था।
इंडिया पोस्ट के इस डाक टिकट ने गालिब को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने में भी भूमिका निभाई। गालिब की ग़ज़लें और शेर आज भी भारतीय उपमहाद्वीप की सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा माने जाते हैं।
महत्वपूर्ण घटनाक्रम
1914 – लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को के बीच पहले विमान ने उड़ान भरी।
1918 – लुथियाना ने खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
1937 – अमेरिका के वैज्ञानिक वालेस कैरोदर्स को नायलान का पेटेंट मिला। इसका इस्तेमाल शुरू में टूथब्रश बनाने के लिए किया गया था।
1959 – राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने फुलगेनसियो बतिस्ता को अपदस्थ करने के बाद क्यूबा की सत्ता संभाली।
1969 – मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया गया।
1971 – पश्चिमी पाकिस्तान और चीन के बीच राजमार्ग को औपचारिक तौर पर खोला गया।
1982 – कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में पहली बार जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
1986 – मेरिओ सोरेस पुर्तगाल के प्रथम असैनिक राष्ट्रपति निर्वाचित।
1987 – पनडुब्बी से पनडुब्बी पर मार करने की क्षमता वाले मिसाइल को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
1990 – सैम नुजोमा नामीबिया के पहले राष्ट्रपति निर्वाचित।
1994 – इंडोनेशिया के सुमात्रा में 6.5 तीव्रता के भूकंप के भीषण झटकों से 200 लोगों की मौत।
1998 – इंडोनेशिया में बाली से रवाना हुआ चीन एयरलाइंस का विमान ताइवान के ताइपै में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान में सवार सभी 197 लोगों के अलावा जमीन पर भी कम से कम 7 लोगों ने दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी।
2001 – अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों का इराक पर हमला।
2001 – फिलिपीन की राजधानी मनीला में जूतों के अनूठे संग्रहालय का उद्घाटन। यहां तरह तरह के जूतों के हजारों जोड़े रखे गए हैं।
2003 – विश्व की पहली क्लोन भेंड़ डोली को दया मृत्यु दी गई।
2004 – इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच वार्ता प्रारम्भ।
2005 – क्योतो करार लागू किया गया। यह पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से की गई अन्तरराष्ट्रीय संधि है।
2008 – मध्य प्रदेश शासन द्वारा पार्श्व गायक नितिन मुकेश को लता मंगेशकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 – टाटा मोटर्स ने सेना के लिए लाइट स्पेशिएस्टि ह्वीकल नाम से एक वाहन उतारा।
2008 – बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ का शुभारम्भ किया।
2008 – पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में मिराज विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
2009 – कार्यवाहक वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2009-10 का अंतरिम बजट पेश किया।
2010 – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि कैलाश वाजपेयी, मैथिली के दिवंगत कथाकार मनमोहन झा तथा अंग्रेजी के लेखक बद्रीनाथ चतुर्वेदी समेत 23 लोगों को वर्ष 2009 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गुजराती के लेखक शिरीष जे. पंचाल ने यह पुरस्कार लेने से मना कर दिया। राज्यसभा संसद एवं प्रसिद्ध हिन्दी अनुवादक वाई. लक्ष्मीप्रसाद को तेलुगु साहित्य के लिये यह पुरस्कार दिया गया।
शास्त्रीय गायक पंडित जसराज, वरिष्ठ फ़िल्म अभिनेता डॉ. श्रीराम लागू और नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति तथा कर्नाटक संगीत के तीन प्रसिद्ध व्यक्तियों कुल छह व्यक्तियों को उनके संगीत नाटक और नृत्य में योगदान के लिए प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी फैलो (अकादमी रत्न) प्रदान करने की घोषणा की गई।
2013 – पाकिस्तान के हजारा इलाके के एक बाजार में बम धमाके में 84 लोगों की मौत और 190 घायल हुए।
जन्म
1745 – थोरले माधवराव पेशवा – मराठा सामाज्य के चौथे।
1822 – राजेन्द्रलाल मित्रा – भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान।
1896 : हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म।
1931 – विश्वनाथ त्रिपाठी – भारतीय हिंदी लेखक, आलोचक, कवि तथा गद्यकार हैं।
1932 – वी.सी. पाण्डे – अरुणाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के राज्यपाल थे।
1937 – गुलाम मोहम्मद शेख – अन्तरराष्ट्रीय प्रसिद्ध चित्रकार, लेखक एवं कला समालोचक हैं।
1945 – एल. गणेशन – तमिलनाडु से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।
1959 : टेनिस के महान खिलाड़ियों में शुमार जान मैकनरो का जन्म।
1978 – वसीम जाफर – भारतीय क्रिकेटर।
निधन
1938 – प्रख्यात बांग्ला साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का निधन।
1944 – दादा साहब फाल्के – भारत के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक।
1956 – मेघनाथ साहा – गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक।
2000 – बी. एस. केसवन – भारत के पहले राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष थे। उन्हें ‘भारतीय राष्ट्रीय ग्रंथ सूची के जनक’ के रूप में जाना जाता है।
2016 – बुतरस घाली – संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव थे।
2022 – बप्पी लाहिड़ी – प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार थे।