जगदलपुर, 16 फ़रवरी । कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह की अध्यक्षता में 18 फरवरी 2026 को कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आहूत की गई है।
उक्त बैठक में सर्व संबंधित संभाग स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित होने कहा गया है। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा समाजकल्याण विभाग के उप संचालकों को अपने-अपने जिले में स्थापित एनआईसी कक्ष में विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।