राजगढ़,14 फरवरी । जीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़क्या में रहने वाली 20 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते घर में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, बेसुध हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां से उसे रेफर किया गया,जिसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम कोड़क्या निवासी 20 वर्षीय भूरीबाई पत्नी दुर्गेश चंद्रवंशी ने घर में रहते हुए जहर खा लिया, गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जिसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया गया है कि महिला का एक साल पहले ग्राम कोड़क्या निवासी दुर्गेश से विवाह हुआ था, जो मानसिक रुप से कमजोर थी। घटना के दौरान महिला के मामा घर पर पहुंचे थे। चाय बनाने का बोलकर महिला अंदर गई तभी उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला ने किन हालातों के चलते जहर खाया, इसका वास्तविक पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।