मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माधवराव सदाशिव गोलवलकर ‘गुरुजी’ और छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया नमन

भाेपाल, 19 फ़रवरी । राष्ट्रवादी विचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गाेलवलकर गुरुजी’ और राष्ट्रप्रेमी याेद्धा शिवाजी महाराज की आज गुरुवार काे जयंती है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने दाेनाें महान विभूतियाें काे स्मरण करते हुए विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने माधवराव सदाशिव गोलवलकर काे जयंती पर नमन करते हुए कहा- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, परम श्रद्धेय माधवराव सदाशिव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की जयंती पर सादर नमन करता हूं। राष्ट्र के प्रति आपका प्रखर चिंतन, ओजस्वी विचार एवं समर्पित जीवन हम सभी को प्रतिक्षण राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित करता रहेगा।

एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ. यादव ने शिवाजी महाराज काे जयंती पर याद करते हुए कहा- हिन्दवी स्वराज्य के संस्थापाक, वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। उन्होंने अभूतपूर्व पराक्रम, शौर्य और युद्ध कौशल से अखंड भारत का संकल्प साकार किया और मां भारती के स्वाभिमान के लिए जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन युवाओं को प्रेरित करता रहेगा।

स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

इसके साथ ही स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले की आज पुण्यतिथि है।मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने उन्हें पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा- स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने शिक्षा और कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भरता को विकास के लिए आवश्यक बताया और युवाओं को सदैव प्रेरित किया। उनके ओजस्वी विचार हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे।