खाद्य सुरक्षा टीम ने छापा मारकर 132 किलो. रंगीन कचरी की सीज

आगामी होली का त्योहार देखते हुए गुरुवार को उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले की खाद्य सुरक्षा टीम(एफएसडीए) ने छापामार कई स्थानों पर कार्यवाही की। इस दजाौरान टीम ने कई खाद्य सामग्रियों के नमूने भी लिए। जांच दल ने अपनी कार्यवाही में 132 किलो रंगीन कचरी को सीज कर पांच दुकानदारों को नोटिस जारी किये।

मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए एवं खाद्य पदार्थाें की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह, संजय कुमार सिंह व बृज मोहन गुप्ता ने छापा मार कार्यवाही कई प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। इस दौरान शमसाबाद स्थित खाद्य प्रतिष्ठान (खाद्य कारोबारकर्ता सुनील पुत्र गंगाराम) से खाद्य पदार्थ रंगीन कचरी का एक नमूना संकलित किया गया। नमूना संग्रह के बाद शेष बची कुल 70 किलोग्राम रंगीन कचरी जिसका अनुमानित मूल्य रूपया 3500 हैं, को नियमानुसार सीज किया गया। चिलसरा, स्थित खाद्य प्रतिष्ठान (खाद्य कारोबारकर्ता राशिद खां पुत्र इकबाल अहमद) के खाद्य पदार्थ रंगीन कचरी का एक नमूना संकलित किया गया तथा नमूना संग्रह के बाद शेष बची कुल 20 किलोग्राम रंगीन कचरी जिसका अनुमानित मूल्य रूपया 1000 हैं, को नियमानुसार सीज किया गया। इसी तरह खाद्य प्रतिष्ठान (खाद्य कारोबारकर्ता रंजीत पुत्र उमेश सिंह) से खाद्य पदार्थ रंगीन कचरी का एक नमूना संकलित किया गया तथा नमूना संग्रह के उपरान्त शेष बची कुल 20 किलोग्राम रंगीन कचरी जिसका अनुमानित मूल्य रूपया 1000 हैं, को नियमानुसार सीज किया गया।

खाद्य कारोबारकर्ता सनी भारद्वाज पुत्र गोपाल से खाद्य पदार्थ रंगीन कचरी का एक नमूना संकलित किया गया तथा नमूना संग्रह के उपरान्त शेष बची कुल 22 किलोग्राम रंगीन कचरी जिसका अनुमानित मूल्य रूपया 1100 हैं, को नियमानुसार सीज किया गया। इसके अलावा 5 दुकानों पर साफ सफाई न पाए जाने पर नोटिस दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव राज सिंह ने बताया कि छापामार अभियान जारी रहेगा।

——-