रंधाड़ा पाठशाला के विदाई समारोह में अभय और ज्योति बने मिस्टर व मिस फेयरवेल

मंडी, 18 फ़रवरी । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंधाड़ा में जमा एक विद्यार्थियों ने जमा दो के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर निशा शर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर कई तरह के मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विज्ञान संकाय के अभय व कुमारी ज्योति मिस्टर व मिस फेयरवेल चुने गए जबकि पवन कुमार व आकांक्षा को मिस फरनोलिटी चुना गया। इस मौके पर पाठशाला के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। प्रधानाचार्य सरोज ठाकुर ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा पाठशाला से निकल कर समाज में कुछ ऐसा कर दिखाने का आह्वान किया जिससे पाठशाला के साथ उनके अभिभावकों व क्षेत्र का नाम भी उंचा हो। रंधाड़ा