‘शक्ति से समृद्धि की ओर’ थीम पर चौथी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस जयपुर में शुक्रवार से

जयपुर/कोटा, 12 फरवरी। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (आईएफटीडीओ) एवं दिवाथर्व विकास फाउंडेशन, कोटा के संयुक्त तत्वावधान में ‘शक्ति से समृद्धि की ओर’ विषय पर चौथी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस पोद्दार इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज, जयपुर मे शुक्रवार सायं 4 बजे उद्घाटन सत्र से प्रारंभ होगी, जिसमें भारत सहित 12 देशों के प्रतिनिधि पैनल चर्चा करेंगे। राजस्थान यूनिवर्सिटी इसमें सह-प्रायोजक है।

दिवाथर्व विकास फाउंडेशन, कोटा की फाउंडर प्रेसीडेंट अनीता चौहान ने बताया कि वुमन एंड यूथ एम्पावरमेंट एंड इंटरप्रिन्योरशिप समिति द्वारा जयपुर के पोद्दार इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज में आयोजित चौथी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में उर्जा मंत्री हीरालाल नागर मुख्य अतिथि एवं विधायक संदीप शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। चौहान के प्रयासों से राजस्थान में यह पहली इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में उभरती वुमन एवं यूथ लीडरशिप से जुडे़ मुद्दों में विभिन्न सत्रों में पैनल चर्चा की जायेगी। जिसमें कृत्रिम बौद्धिक संपदा (एआई), इनोवेशन, विकास के साथ ग्रीन इकोनॉमी, स्टार्टअप इकोसिस्टम व उद्यमिता, समाज के सतत विकास के लियंे वुमन एवं यूथ लीडरशिप, खुशहाली और बुद्धिमत्ता के लिये आंतरिक रूपांतरण, वैश्विक संदर्भ में अकादमिक एक्सीलेंस, भविष्य में शिक्षा व स्किल की दिशा आदि पर अनुभवी शिक्षाविद् उदबोधन एवं सुझाव देंगे।

इस कॉन्फ्रेंस में आईएफटीडीओ की चेयरपर्सन डॉ पत्ती पी.फिलिप्स, डॉ. जेनेट के.जोलाउसो, महासचिव डॉ. उददेश्य कोहली, संस्था के बोर्ड सदस्य डॉ इब्राहिम अल डोसरी, बहरीन से सलाहकार डॉ अहमद अल बन्ना, डॉ.रंजन कुमार महापात्र, एम्बेसेडर डॉ. दीपक वोहरा, वाटरमैन डॉ. राजेंद्र सिंह, पूर्व चैयरमेन डॉ मोहम्मद अहमद बिन फेहद, डॉ. संजा मौवकिक, लेबनान से बीसीटीसी की सीईओ डॉ वफा हलासोउ, संस्था के प्रेसीडेंट अहमद अल्जायनी, पूर्व प्रेसीडेंट शेख फलेइच बिन शेख मंसोर, सिंगापुर से प्रो. राय लेई, मलेशिया से सुनील हंसमुखरॉय, बहरीन से मोहम्मद इसा, पुर्तगाल से सीईओ पेड्रा रहोस, ग्लोबल प्रेसीडेंट डॉ. मन्डे अन्याईरो, एआई विशेषज्ञ डॉ.अमर अल रावास आदि पैनल विशेषज्ञ पेपर प्रजेंटेशन देंगे।

इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में आईआईएम, त्रिची के निदेशक प्रो. पीके सिंह, एआईसीटीई दिल्ली से प्रो. एच.डी. चारण, जेएनवी यूनिवर्सिटी, जोधपुर के कुलपति प्रो.पीके शर्मा, राज. यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. अल्पना कटेजा, कोटा यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. बीपी सारस्वत, एलबीएस संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक, आरटीयू कोटा के कुलपति डॉ. निमित रंजन, वीएमओयू कोटा के कुलपति प्रो. बीएल वर्मा आदि प्रमुख शिक्षाविद भाग लेंगे।

इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में उद्योग जगत से एनपीएचसी के निदेशक डॉ. उत्तम लाल, गेल इंडिया लि. के निदेशक एचआर डॉ आयूष गुप्ता, पावर ग्रिड के निदेशक यतींद्र द्विवेदी, कोल इंडिया लि. के निदेशक एचआर डॉ विनय रंजन, सीडब्ल्यूसी की निदेशक संगीता रामकहायनी, निपको शिलांग से समीरन सिन्हा रॉय, डॉ. हरबीर सिंह डागौर, पोद्दार इंस्टीटयूट के निदेशक प्रो.अनुराग शर्मा, ग्रिड इंडिया के निदेशक परेश रानपरा, विश्व युवक केंद्र के सीईओ उदय शंकर सिंह, एसआरके एक्सपोर्ट के निदेशक डॉ नीरव मंदिर, आरएफआई के सीएमडी डॉ. अशोक गुप्ता, इफको के पूर्व निदेशक डॉ आरपी सिंह, दिवाथर्व के सलाहकार सुरेश चंद्र गुप्ता, संस्था के डॉ. अविनाश चंद्र जोशी, गुजरात विवि की प्रो.नीलम पांचाल, क्लिनिक फाउंडर राजश्री जैन, डॉ.पीएम भारद्वाज, केडिला के पूर्व वाइस प्रेसीडेंट डॉ पीके राजपूत सहित प्रमुख विशेषज्ञ पैनल चर्चा के विभिन्न सत्रों में ‘शक्ति से समृद्धि की ओर’ पर विचार विमर्श करेंगे।