दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 53 अभ्यर्थियों का चयन

खूंटी, 25 फ़रवरी । श्रम विभाग के तत्वावधान में बुधवार को ताेरपा नियोजनालय की ओर से प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय दिव्यांग रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

मेले में नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि नियोजनालय की ओर से समय-समय पर रोजगार मेला और भर्ती कैंप का आयोजन कर स्थानीय बेरोजगार युवाओं एवं दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों को झारखंड रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण कराने को कहा।

रोजगार मेले में विभिन्न नियोजकों की ओर से लगाए गए स्टॉल का अतिथियों ने निरीक्षण किया। अभ्यर्थियों को पदों, वेतन और सेवा शर्तों की जानकारी दी गई। चयन प्रक्रिया के बाद कुछ अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी दिया गया।

मेले में कुल 19 नियोजकों ने भाग लिया, इसमें लगभग 500 आवेदकों ने पंजीकरण कराया। एसआईएस सिक्योरिटी जमशेदपुर की ओर से 25,

आत्मसम्मान फाउंडेशन, दिल्ली की ओर से 10 अभ्यर्थी सहित कुल 53 अभ्यर्थथियों का चयन किया गया। इसमें 125 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।

मेले में प्रखंड विकास पदाधिकारी तोरपा नवीन चंद्र झा, अंचल अधिकारी पूजा बिनहा, सहायक निदेशक (नेशनल करियर सर्विसेज फॉर डिफरेंटली एबल्ड) भारत सरकार योगेश पारखी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, नियोजन पदाधिकारी तोरपा आनंद कुमार सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे।