समर्पण दिवस पर भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

रामगढ़, 11 फ़रवरी । पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि काे भाजपा ग्रामीण मंडल ने बुधवार को समर्पण दिवस के रूप में मनाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रूपा साहू ने की।

मौकेे पर सबसे पहले उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शशि भूषण भगत ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक भारतीय राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री और भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेता थे। उन्होंने देश को एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। उनका मानना था कि विकास का अंतिम लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का कल्याण होना चाहिए। उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लेकिन 11 फरवरी 1968 को संदिग्ध परिस्थितियों में उनका निधन हो गया।

वहीं जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन और उच्च विचार के धनी थे और उनका जीवन देश सेवा को समर्पित था।

इस अवसर पर जिला प्रभारी शशि भूषण भगत, विशेष अतिथि जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला, अमरनाथ चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, वरिष्ठ नेता रंजीत पांडेय,जगेश्वर प्रजापति, प्रवीण कुमार सोनू उपस्थित थे।