जोधपुर, 08 फरवरी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष पर आयोजित हो रहे हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के तहत रविवार को महानगर की 48 बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
महानगर कार्यवाह भरत जांगिड ने बताया कि 18 जनवरी से 10 फरवरी तक शहर की 145 बस्ती में होने वाले 145 कार्यक्रम के तहत अब तक 90 फीसदी कार्यक्रम हो गए। रविवार को हुए सर्वाधिक 48 बस्ती कार्यक्रम में वक्ताओं ने संघ के कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया साथ ही हिंदू समाज को संगठित होने का आह्वान किया।
प्रताप नगर की सर्वेश्वर बस्ती का कार्यक्रम निहारिका पार्क में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद प्रांत अधिकारी पंडित राजेश दवे ने कहा कि राष्ट्र की मजबूती पत्थर पक्के मकान से नहीं परिवार की मजबूती से होती हैं उसके लिए हर सप्ताह घर में एक साथ बैठ भजन भोजन करने की आवश्यकता होती हैं। ऐसे परिवार के एकजुटता से मजबूती आती है जो राष्ट्र की असली ताकत होती हैं और हमारे देश की पहचान भी मजबूत परिवार ही है।
केशव नगर की केशव बस्ती के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक मंगलाराम, रातानाडा नगर की पाचबत्ती बस्ती में महानगर प्रचारक हार्दिक , सरदारपुर की संघ कार्यालय बस्ती में सह महानगर कार्यवाहक महादेव , विवेकानंद नगर की विवेकानंद बस्ती में विहित प्रांत सह मंत्री महेंद्र सिंह राजपुरोहित , रातानाडा की पंचवटी बस्ती में पर्वत सिंह, शहर की सुखानंद बगीची बस्ती में विद्यार्थी प्रचारक ओमप्रकाश, सरदारपुरा की गीता भवन बस्ती में भीमाराम बगर नगर की नीलकंठ बस्ती में पवन माली गंगा मैया बस्ती में सेविका समिति की प्रीति गोयल सरस्वती नगर बस्ती में समिति की डॉ कंचन चरण सहित वक्ताओं ने संघ शताब्दी वर्ष को लेकर विचार व्यक्त करते हुए सनातन धर्म की एकजुटता पर जोर दिया।