गिरदावर सर्किल : जिले के प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर लगेंगे शिविर

जोधपुर, 05 फरवरी । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले किसानों, पशुपालकों व नागरिकों की समस्याओं का निदान गांव में ही हो, इस बात को लेकर गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जोधपुर जिले में प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर सुबह दस बजे से सायं पांच बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सहित संबंधित विभागों की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाते हुए लाभान्वित किया जाएगा।

जिला कलक्टर ने बताया कि छह फरवरी को पंचायत समिति बालेसर की ग्राम पंचायत ढाढणिया सासण, पंचायत समिति शेरगढ़ की ग्राम पंचायत चाबा, पंचायत समिति सेखाला की ग्राम पंचायत देड़ा, पंचायत समिति चामू की ग्राम पंचायत गिलाकोर, पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायत काकेलाव, खाराबेरा पुरोहितान, पंचायत समिति बिलाड़ा की ग्राम पंचायत बाला, पंचायत समिति मण्डोर की ग्राम पंचायत डांगियावास, पंचायत समिति बावड़ी की ग्राम पंचायत बावड़ी, पंचायत समिति भोपालगढ़ की ग्राम पंचायत रजलानी एवं पंचायत समिति पीपाड़ शहर की ग्राम पंचायत चौकडी कला में शिविर का आयोजन किया जाएगा।