बीकानेर, 10 फ़रवरी । भारतीय जनता पार्टी बीकानेर संभाग कार्यालय पर आज भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अली जनाब हामिद खान मेवाती के नेतृत्व में बीकानेर संभागीय अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीकानेर शहर, बीकानेर देहात, श्रीगंगानगर, चूरू एवं हनुमानगढ़ से सैकड़ों कार्यकर्ता संभाग कार्यालय पहुँचे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए कहा कि बजट में अल्पसंख्यक समाज के प्रत्येक वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि वक्फ से संबंधित विधेयक, शैक्षणिक क्षेत्र में दी जाने वाली छात्रवृत्तियाँ, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित सभी क्षेत्रों में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है, जो केंद्र सरकार की दूरदर्शी एवं समावेशी सोच को दर्शाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने की। मंच पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मुमताज भाटी, शहर महामंत्री श्याम सिंह हड़ला, प्रदेश उपाध्यक्ष अयूब खान (भिवाड़ी), प्रदेश उपाध्यक्ष रमजान अब्बासी, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट जंग बहादुर खान, ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल जी गेदर, मोर्चा कोषाध्यक्ष श्री ज़मेरदीन तेली,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर जी चरण तथा जिला महामंत्री राजेंद्र पवार उपस्थित रहे।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में श्रीगंगानगर से अनवर अली मनिहार, हनुमानगढ़ से इदरीस भाई गोरी, चूरू से अख्तर भाई, डूंगरगढ़ से इमरान राइन, बीकानेर शहर से फारुख चौहान, सरफराज परिहार, इमरान समेजा, वाजिद शेख, साहिल सोडा, इस्माइल भाटी, इंसाफ भाई मोयल, सलीम जोईया, सलीम तंवर, अयूब कायमखानी, लियाकत अली साईं, महबूब नूरानी, अमित खान (संगरिया), गुलजार भाई (देशनोक), अब्दुल भाई (नोखा),सोशल मीडिया सप्रभारी मंजूषा भास्कर मंत्री झमकू मारू रघुवीर प्रजापत फारूक पठान, एडवोकेट सिकंदर भाटी, रवीश अब्बासी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।