संघ के स्वयंसेवकों ने भगवान शिव को अर्पित की स्वरांजलि

जयपुर, 15 फ़रवरी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में अखिल भारतीय घोष दिवस के मौके पर पौंड्रिक नगर के स्वयंसेवको ने रविवार को राजधानी जयपुर में घोषवादन करते हुए पौंड्रिक उद्यान से प्रारम्भ करते हुए ब्रह्मपुरी क्षेत्र के विभ्भिन मार्गों से होते हुए गोविंद देव जी मंदिर के सामने स्वरांजलि अर्पित कर श्री राजजरेश्वर मंदिर ,सिटी पैलेस के सामने तक कदम से कदम मिलाकर पथ संचलन किया व श्री राजराजेश्वर मंदिर पर स्थिर वादन कर स्वरांजलि अर्पित की।

ऐसे में जयपुर महानगर के पौण्ड्रिक नगर के स्वयंसेवकों ने पौंड्रिक उद्यान से पथ संचलन शुरू किया और कंवर नगर होते हुए गोविंद देवजी मंदिर, जलेब चौक होते हुए राजराजेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां स्वयंसेवकों ने आनक (साइड ड्रम), त्रिभुज (ट्रायंगल) वंशी (बांसुरी) शंख (बिगुल) और प्रणव (बॉस ड्रम) के साथ किरण, उदय, श्रीराम, सोनभद्र, मेवाड़, श्रीनिवास, जन्मभूमि, राजश्री, भूप, शिवरंजनी, तिलंग, मीरा व कुछ विशेष रचनाओं सहित 15 से ज्यादा रचनाओं का वादन किया. पथ संचलन के दौरान जगह-जगह सामाज के लोगों ने स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पौण्ड्रिक नगर के संघ चालक वैद्य केदार शर्मा सहित कई दायित्ववान कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।