सीतापुर, 09 फ़रवरी ।सीतापुर में 9 फरवरी को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री के सोमवार को जनपद सीतापुर आगमन कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह डायवर्जन मुख्यमंत्री के आगमन से लगभग 30 मिनट पूर्व प्रभावी होगा।
भारी वाहनों का डायवर्जन
नवीन चौक से भारी वाहन मण्डी चौकी की ओर नहीं जाएंगे, उन्हें महोली एवं वैदही वाटिका की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
मण्डी समिति गेट से भारी वाहन मण्डी चौकी की ओर नहीं आएंगे, काशीराम कॉलोनी की ओर डायवर्ट रहेंगे।
काजीकमालपुर से भारी वाहन श्यामनाथन की ओर नहीं जाएंगे, उन्हें महोली एवं हरगांव की ओर भेजा जाएगा।
छोटे वाहनों का आवश्यकतानुसार डायवर्जन
रेखा गोयल से छोटे वाहन जीआईसी गेट की ओर नहीं जाएंगे, चित्रा बस स्टैंड की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
कोतवाली चौराहे से छोटे वाहन जीआईसी चौराहे की ओर नहीं जाएंगे, जिला अस्पताल एवं मख्खन होटल की ओर जाएंगे।
उजागर लाल से छोटे वाहन जीआईसी चौराहे की ओर नहीं आएंगे, जिला अस्पताल की ओर डायवर्ट होंगे।
जीआईसी चौराहे से कोई भी वाहन वीआईपी रूट पर नहीं जाएगा।
मण्डी चौराहे से छोटे वाहन शास्त्री नगर कटिंग की ओर नहीं जाएंगे, उन्हें नवीन चौक, काशीराम एवं श्यामनाथन की ओर भेजा जाएगा।
डायवर्जन अवधि में सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहन (चार पहिया, ई-रिक्शा एवं मोटरसाइकिल) पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि यह डायवर्जन मुख्यमंत्री के आगमन से आधा घण्टे पूर्व पूरी तरह से प्रभावी रहेगा।
उन्होंने आमजन से अनुरोध किया है कि वीआईपी मार्ग पर अनावश्यक रूप से जाने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का चयन करें।
दोपहर बाद आएंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दोपहर 2:00 बजे के बाद आएंगे जारी कार्यक्रम के अनुसार उनका हेलीकॉप्टर दोपहर 2:05 पर शहर के जीआईसी मैदान पर उतरेगा। वह 2:15 पर तपोधाम आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 3 बजकर 25 मिंनट पर लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।