पानीपत, 04 फ़रवरी । पानीपत में एसडी माडर्न स्कूल के पास बुजुर्ग के हाथ से दुल्हन के शगुन का बैग छीनने के मामले में नाबालिग आरोपियों से गहने खरीदने वाले सुनार ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी की पहचान तहसील कैंप निवासी बालकिशन के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ कि उसने नाबालिग आरोपियों से गहने दो लाख 30 हजार रूपए में खरीदकर गहनों को पिंघलाकर आगे महंगे दाम पर बेच दिए।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 12 निवासी ज्ञान प्रकाश ने बताया था उनका बेटा सुशील 21 नवंबर को वह अपनी पोती मनीषा (सुशील की बेटी) का दिल्ली में रिश्ता कर देर शाम को पानीपत लौटे थे। शाम को एसडी मार्डन सीनियर सैकेंडरी स्कूल के गेट के पास ट्रैवलर बस से नीचे उतरकर पैदल घर जा रहे थे। कुछ दूरी पर चल तभी पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवक झपट्टा मारकर उसके हाथ से दोनों बैग छीनकर ले गए। बैग में 67 हजार रूपए कैश व लड़के पक्ष की और से दिए जैवर सोने का एक गले का सेट, दो कड़े, एक टीका व चांदी की एक जोड़ी पाजेब व एक जोड़ी चुटकी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी सुनार के कब्जे से दो लाख रूपए बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जमानत मिल गई।