उप्र सरकार आज विधानसभा में पेश करेगी बजट, वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ, 11 फरवरी (हि. स.)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे विधानसभा में बजट पेश करेगी। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बजट वर्ष 2026-27 की प्रस्तुति से पूर्व अपने आराध्य का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। प्रदेश की समृद्धि, विकास और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-शांति एवं कल्याण की मंगलकामना की। उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ सरकार-2.0 का यह अंतिम पूर्ण बजट है। आज योगी आदित्यनाथ सरकार अपना 10वां बजट पेश करेगी। अब तक का सबसे भारी भरकम बजट होगा।