कांग्रेस ने राजभवन घेराव की तैयारियां की पूरी

पौड़ी गढ़वाल, 14 फ़रवरी ।कांग्रेस ने सरकार पर जनविरोधी नीतियों के अपनाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि सोमवार को प्रदेशभर के कई मुददों को लेकर राजभवन का घेराव किया जाएगा। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज खत्म हो गया है। प्रदेश में हर दिन हत्या करने की घटनाएं सामने आ रही है। जिससे लोग अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे है। कहा कि सरकार कई मुददों पर असहज नजर आ रही है।

आरोप लगाया कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, महिला अपराध, लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से जनता परेशान है लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। बताया कि सोमवार को प्रदेश के विभिन्न मुददों को लेकर राजभवन का घेराव किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।