हर्ष फायरिंग का आरोपित गिरफ्तार, समर्थन करने वालो को पुलिस की नसीहत

फिरोजाबाद, 20 मार्च । थाना नारखी क्षेत्र अन्तर्गत लाइसेंसी रायफल से हर्ष फायरिंग करने के एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित के समर्थन में थाने पहुंचने की सूचना पर कार्यवाही के निर्देश दिए है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना नारखी क्षेत्र अन्तर्गत गांव नगला चौबे निवासी राहुल और संदीप ने लाइसेंसी रायफल से हर्ष फायरिंग की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद थाना नारखी पुलिस ने तत्काल इस मामले में मुकदमा दर्ज किया। इसके साथ ही आरोपित राहुल को गिरफ्तार कर लाइसेंसी रायफल को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ कतिपय संगठनों द्वारा शुक्रवार को आरोपित के समर्थन में थाने पहुंचकर लोगों को इकट्ठा कर सरकारी कार्य में बाधा डालने की सूचना प्रकाश में आई है।

एएसपी का कहना है ऐसे कतिपय संगठन और उससे जुड़े लोग जो कि थाने पहुंचकर सरकारी कार्य में बाधा डालेंगे, उपद्रव करेंगे ऐसे कतिपय संगठन और ऐसे लोगों के विरुद्ध भी सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।