अपर्णा यादव ने अधिकारियों के साथ की बैठक, लोकबन्धु अस्पताल का किया निरीक्षण

लखनऊ, 11 मार्च । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बुधवार को महिला आयोग के बैठक कक्ष में महिला कल्याण विभाग तथा अन्य जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं उनके कल्याण से संबंधित योजनाओं तथा कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर अपर्णा यादव ने संबंधित अधिकारियों को महिलाओं से जुड़े प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक के उपरांत उन्होंने महिला जनसुनवाई की गई, जिसमें महिलाओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 08 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्राप्त प्रकरणों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया तथा अधिकांश मामलों का त्वरित एवम प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश संबंधित को प्रदान किया।इसके पश्चात अपर्णा यादव लोकबन्धु अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं एवं नवजात शिशुओं से भेंट की तथा उन्हें किट वितरित कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की।बच्चो का अन्नप्राशन किया साथ ही अस्पताल प्रशासन को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।