मंदसौरः सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई अफीम की तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर, 29 मार्च । मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में कोतवाली थाना पुलिस ने दो किलो अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त कर दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान वर्ष 2019 के एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के पृथक पृथक प्रकरण के फरार आरोपी को भी कांबिग गस्त के दौरान गिरफ्तार किया है व अन्य 138 एनआईएक्ट के स्थाई वारंटियो होकर 03 महिलाओ को भी पकडने में सफलता प्राप्त की है।

थाना प्रभारी पुष्पेन्द्रसिंह राठौर ने बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात्रि को थाना कोतवाली को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाले हैं। उक्त सूचना पर वैधानिक कार्यवाही करते हुये थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपियों जय पिता अशोक सोलंकी उम्र 25 साल निवासी ग्राम डीगांव माली मंदसौर व पंकज पिता राजु मालवीय उम्र 23 साल निवासी माल्याखेर खेडा जिला मंदसौर को वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुये धर दबोचा। दोनो आरोपियों के कब्जे से दो किलो अफीम जिसकी कुल कीमत 03 लाख रुपये जप्त किया गया है। वहीं थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कांबिग गस्त के दौरान कुल 10 स्थाई वारंटीयो को पकडने में सफलता प्राप्त की है जिसमे 138 एनआई एक्ट के 06 वारंट, वि़द्युत अधिनियम के 02 वारंट एवं 02 अन्य अपराधों के वारंट भी तामिल करवाये गये व 08 गिरफ्तारी वारंट भी तामिल करवाये गये है।