के नारों से पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
तिरंगा
यात्रा का शुभारंभ साउथ प्वाइंट स्कूल से हुआ, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली
और विधायक कृष्णा गहलावत ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा ताजपुर-मिमारपुर
मार्ग से होती हुई कली बाबा की कुटिया पर जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में देशभक्ति
गीतों और नारों की गूंज सुनाई दी, जिससे माहौल अत्यंत उत्साहपूर्ण बना रहा।
विधायक
कृष्णा गहलावत ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र
और सुरक्षित जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के वीर सपूतों की कुर्बानी को कभी
भुलाया नहीं जा सकता और युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के मार्ग
पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने मुरथल के शहीद हवलदार हवा सिंह, सिपाही सतीश कुमार और
जोगिंदर सिंह को नमन करते हुए कहा कि इनका बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने
युवाओं से आह्वान किया कि वे तिरंगे की गरिमा को समझें और देश के विकास में अपनी सक्रिय
भूमिका निभाएं। इस अवसर पर गांव के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम
को सफल बनाने में योगदान दिया।
दूसरी
ओर शहीदी दिवस के अवसर पर जिला पार्षद संजय बडवसनीय ने महान क्रांतिकारी भगत सिंह की
प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर सोमवार को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि
भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और रानी लक्ष्मीबाई
जैसे वीरों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि
इन महान सेनानियों ने हंसते-हंसते फांसी का फंदा स्वीकार किया, ताकि आने वाली पीढ़ियां
स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी सकें।