बलरामपुर : अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब जब्त

बलरामपुर, 24 मार्च । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज मंगलवार काे पुलिस थाना कोरंधा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 15 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त की गई।

कार्रवाई के दौरान ग्राम देवरी निवासी एक व्यक्ति के पास से अवैध शराब बरामद की गई। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि, अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।