पानीपत, 26 मार्च । यहां विकास नगर स्थित एक घर का ताला तोड़ कर चोरों ने नकदी सहित कीमती आभूषण चोरी कर लिए। विकास नगर में चोरों ने किराए पर रहने वाले एक युवक के कमरे का ताला तोड़कर नगदी समेत करीब डेढ लाख रुपए के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी का पता चलते ही युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में विकास नगर में किराए पर रहता हैं। ओमबीर के अनुसार, उसने अपनी बचत करके 65 हजार रुपए कमरे में रखे थे। 25 मार्च की सुबह वह हमेशा की तरह कमरे पर ताला लगाकर काम पर चला गया था। शाम को जब वह काम से वापस कमरे पर लौटा, तो उसे कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे 65 हजार रुपए नकद, उनकी पत्नी के सोने के कुंडल, मंगलसूत्र और चांदी की पाजेब गायब थे। थाना सेक्टर 29 प्रभारी सुभाष ने बताया कि गुरुवार को ओमबीर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए है।