रांची,10 मार्च । धार्मिक और सामाजिक संस्था श्री हनुमान मंडल का एक दिवसीय 48वां वार्षिक महोत्सव 29 मार्च को मनाया जाएगा।
यह महोत्सव श्री राणी सती मंदिर परिसर रातू रोड के हनुमान बक्स पोद्दार सत्संग भवन के सभागार में धूमधाम से मनाया जाएगा।
श्री हनुमान मंडल के अध्यक्ष सज्जन पाड़िया ने मंगलवार को बताया कि
सुबह 7 बजे मुख्य यजमान की ओर से श्री गणेश पूजन के साथ महोत्सव की शुरुआत की जाएगी।
वहीं, मंडल के मंत्री श्रवण अग्रवाल ने बताया कि प्रातः 8 बजे श्री बालाजी महाराज की अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। महोत्सव को लेकर तैयारी जोर-जोर से चल रही है।