युवती से छिनतई की कोशिश

पूर्वी सिंहभूम, 08 मार्च ।

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के मोदी पार्क के पास शनिवार रात एक युवती से छिनतई की कोशिश की गई। घटना उस समय हुई जब युवती ऑटो से साकची से धतकीडीह की ओर जा रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार रास्ते में बाइक पर सवार तीन युवक युवती के पास पहुंचे और उसका बैग छीनने का प्रयास करने लगे। युवती ने बैग को मजबूती से पकड़े रखा, जिस कारण बदमाश उसे ऑटो से घसीटते हुए नीचे गिराने लगे।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए रीना नामक महिला ने बताया कि जैसे ही उन्होंने और आसपास मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाया और युवती की मदद के लिए दौड़े, वैसे ही तीनों युवक मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पेट्रोलिंग पार्टी वहां पहुंची और पीड़ित महिला से जानकारी ली। पुलिस पार्टी के अनुसार छिनतई करने वाले को जल्द पकड़ लिया जाएगा।