जूनियर बैडमिंटन बालक डबल्स वर्ग में आर्यन कश्यप और श्रवण की जोड़ी अव्वल

मुरादाबाद,10 मार्च । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग की एथलेटिक्स, बैडमिंटन, जूडो और फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। बैडमिंटन में चैतन्य पाल विजेता रहे। वहीं जूनियर बैडमिंटन बालक डबल्स वर्ग में आर्यन कश्यप और श्रवण की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया।

जूडो 35 किग्रा भार वर्ग में अधिराज, 45 किग्रा में युभव, 50 किग्रा में अक्षय प्रताप सिंह, 55 किग्रा में निश्चल राय, 60 किग्रा में वासु पांडेय, 66 किलोग्राम में अभिषेक दिवाकर, 73 किलोग्राम में फरहान अली, 81 किग्रा में अंशुमन चौधरी, 90 किग्रा में कार्तिक, 100 किग्रा में वंश कुमार तथा 100 किग्रा से अधिक भार वर्ग में प्रबल सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में तनिष्क, 400 मीटर में वंश यादव, 800 मीटर व तीन किलोमीटर में खुशांत दिवाकर, 1500 मीटर में अमन और 2000 मीटर पैदल चाल में शिवम ने पहला स्थान

प्राप्त किया। जबकि जैवलिन थ्रो में कुश चौधरी, शॉटपुट में स्पर्श झा और लंबी कूद में वासु प्रथम स्थान पर रहे।

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ