धर्मशाला में 6.46 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

धर्मशाला, 22 मार्च । जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान के अन्तर्गत पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस थाना धर्मशाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।

पुलिस ने इस मामले में गश्त के दौरान वैभव पुत्र प्रमोद सिंह, निवासी गांव थरोट, डाकघर चड़ी, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा उम्र 27 साल के कब्जे से 6.46 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही नियमानुसार प्रगति पर है।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस थाना धर्मशाला की टीम गश्त व मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु घरोह-गढ़ रोड क्षेत्र में मौजूद थी तो इसी दौरान उक्त आरोपी को शक के आधार रोका गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 6.46 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि कांगड़ा पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ लामबंद है तथा इस काले कारोबार में शामिल लोगों को सलाखों के पीछे धकेला जा रहा है।