सोनीपत: हरियाणा में हर घर को सहकार से जोड़ने की मुहिम शुरू करेंगे: डा. अरविंद

दौरान सहकारी संस्थाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि भारत आज नारी सशक्तिकरण

के क्षेत्र में दुनिया के सामने उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता

के माध्यम से गांव-गांव में विकास और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। इसी

उद्देश्य से विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पायलट परियोजना के रूप में

गोहाना क्षेत्र में हर घर सहकार से जुड़े अभियान को गति दी जाए, ताकि अधिक से अधिक परिवार

सहकारिता आंदोलन का हिस्सा बन सकें।

उन्होंने मेरी सखी जनसम्पर्क कार्यक्रम के तहत उपस्थित महिलाओं से संवाद करते

हुए कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से परिवार मजबूत होते हैं और परिवारों की मजबूती

ही राष्ट्र की शक्ति बनती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं

चला रही है।

मुख्य वक्ता के रूप में डॉ रीटा शर्मा ने कहा कि महिलाओं को सरकारी योजनाओं

के प्रति जागरूक और सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला केवल परिवार ही नहीं,

बल्कि पूरे समाज को दिशा देने की क्षमता रखती है। कार्यक्रम में सहकारी चीनी मिल आहुलाना

की प्रबंध निदेशक अंकिता वर्मा, मार्केट कमेटी गोहाना के अध्यक्ष कृष्ण सैनी, जिला

प्रभारी डॉ किरण कलकल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना शर्मा, पार्षद अंजू कालड़ा, पार्षद

बबली आदि उपस्थित रहे।