जगदलपुर, 20 मार्च । सिन्धी समाज के ईष्टदेव साईं श्रीझूलेलाल के जन्मोत्सव पर हर्ष व उत्साह से चेटीचंड मनाया। चैत्र मास को सिन्धी में चेटी कहा जाता है और चांद को चंड इसलिए चेटीचंड का अर्थ हुआ चैत्र का चांद, ये दिन जल के देवता साईं झूलेलाल को समर्पित है। सिन्धी पंचायत अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी ने बताया श्रीगुरु संगत गुरुद्वारा कमेटी व सिन्धी पंचायत तत्वाधान में समाज सदस्यों ने साईं झूलेलाल जन्मोत्सव की पूर्व संध्या में भजन कीर्तन व भक्ति संगीत संध्या आयोजन किया सिंधु भवन में, धमतरी से आए भाई साहब हितेश जग्यासी, रोशनी जग्यासी द्वारा भजन कीर्तन होने के पश्चात भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई।
श्री गुरु संगत गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष सुंदर भोजवानी ने बताया सांईं झूलेलाल अवतरण दिवस एवं सिन्धी नव वर्ष में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज शुक्रवार काे सिन्धी समाज के सभी सदस्य, युवा मंडल, सुहिणी सोच महिला विंग सभी सदस्य भगवा रंग के वस्त्र में भव्य दुपहिया वाहन रैली में शामिल रहे। यह दुपहिया वाहन रैली सिन्धी गुरुद्वारा से निकलकर चांदनी चौक, शहीद पार्क चौक, कोतवाली चौक, गोल बाजार, सिरहासार चौक, मां दंतेश्वरी मंदिर, संजय बाजार, चांदनी चौक होते हुए रैली सिन्धी गुरुद्वारा पहुंची। पुरे मार्ग में साईं झूलेलाल जी के जयघोष आयो लाल झूलेलाल की पुकार रही। श्रीसिन्धी गुरुद्वारा में आज सुबह 11 बजे से भक्ति संगीत के पश्चात श्रीगुरुग्रंथ पाठ साहिब समाप्ति व अरदास, पल्लव, भोग साहिब, प्रसादी वितरण किया गया। सिन्धी पंचायत के संरक्षक गोवर्धन दास नवतानी व उपाध्यक्ष सुनील दंडवानी ने बताया कि साईं झूलेलाल जन्मोत्सव पर बहराणा साहिब की विशेष पूजा की जाती है। यह बहराणा साहिब पूजा जल व ज्योत के लिए की जाती इस बहराणा साहिब में मीठे चावल, इलायची, लौंग, मेवा व अखो साहिब नदी में परवान किया गया।