हेतु हरित ऊर्जा उत्पादन सोलर ऊर्जा प्लांट भी स्थापित किया जायेगा।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन के
पुनर्विकसित होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी,आवागमन सुगम होगा एवं व्यापारी
वर्ग भी लाभान्वित होगा। स्टेशन के पुनर्विकास से स्थानीय कारीगर एवं मजदूरों को रोजगार
मिलेगा जिससे उनकी आय बढेगी।
स्टेशन के पुनर्विकसित होने से पर्यटन, स्थानीय
हस्तशिल्प कला आदि को बढ़ावा मिलेगा जिससे क्षेत्र की लोकप्रियता बढ़ने के साथ रोजगार
के अवसर बढ़ेंगे। इस प्रकार स्टेशन के पुनर्विकास से क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक
विकास भी होगा। उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल पर 22 स्टेशनों का पुनर्विकास एवं
बीकानेर स्टेशन का मेजर अपग्रेडेशन हो रहा है।