हत्या के प्रयास में वांछित 50 हजार रुपए के इनामी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

नोएडा, 11 मार्च । उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की नोएडा यूनिट ने 50 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह जनपद अलीगढ़ से वांछित था।

अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ (नोएडा यूनिट) राजकुमार मिश्रा ने बताया कि खुर्जा के निर्माणाधीन एक स्कूल के पास से बीती रात को पुलिस ने अमित शर्मा उर्फ गोल्डी निवासी नौरंगाबाद जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी पर जनपद अलीगढ़ से 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पूूूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि उसने वर्ष 2003 में अपने साथी सुनील के साथ मिलकर रेलवे अधिकारी से अलीगढ़ के थाना दिल्ली गेट क्षेत्र में लूट की घटना को कारित किया था। आरोपी ने इस मामले में जेल से छूटने के बाद नकली करेंसी बनाने का काम शुरू कर दिया। जनपद अलीगढ़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। वर्ष 2019 में आरोपी ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर लूटपाट किया, जिसमें यह गिरफ्तार हुआ। आरोपी ने वर्ष 2019 में एक व्यक्ति के ऊपर जानलेवा हमला किया, जिसमें वांछित था, तथा इसकी गिरफ्तारी पर जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा 50,000 का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ लूटपाट, हत्या के प्रयास नकली करेंसी बनाने सहित विभिन्न धाराओं में पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।