राजगढ़, 16 मार्च । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में खुजनेर थाना क्षेत्र के ग्राम गोरियाखेड़ा में रविवार की रात एक घर में घुसकर अज्ञात बदमाश कमरे में रखे बैग से सोने-चांदी के गहने व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने सोमवार को मौका-मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम गोरियाखेड़ा निवासी 72 वर्षीय दयाराम पुत्र रामचरण जायसवाल ने बताया कि बीती रात खाना खाकर वह घर के दालान में और पत्नी कमरे में सो गई। इसी दौरान अज्ञात बदमाश पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुए और कमरे में रखे बैग से साल में लिपटे सोने-चांदी के गहने व नकदी चोरी कर ले गए, जिसमें एक 400 ग्राम वजनी चांदी का आंवला, दो ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र और दस हजार रुपए शामिल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर अज्ञात के खिलाफ धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।चोरी गए माल की कीमत कितनी है,इसका वास्तविक पता नही लग सका।