हांसी : ससुरालियों से तंग आकर आत्महत्या करने वाले युवक के परिजनों ने किया शव लेने से इनकार

के ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना और पिटाई करने के आरोप लगाया।

नागरिक अस्पताल में मृतक के भाई बिंटू ने बताया

कि कुछ दिन पहले कुलदीप की पत्नी की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे पीटा था।

ससुरालियों द्वारा पिटाई किए जाने के बाद से कुलदीप मानसिक रूप से परेशान था, जिसके

कारण उसने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने भी बेटे की मौत के लिए

ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कुलदीप पर लगातार दबाव बनाया जा

रहा था। गांव के पूर्व पंच ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद को लेकर पहले भी

कई बार पंचायतें हुई थीं, जिनमें ससुराल पक्ष पैसों की मांग कर रहा था।

अस्पताल में मौजूद मृतक की मां और बहन ने भी

ससुराल पक्ष पर मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए दोहराया कि जब तक आरोपियों को

गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे कुलदीप का शव नहीं लेंगे। नागरिक अस्पताल में ग्रामीणों

को भीड़ को देखते हुए बास थाना पुलिस के कर्मचारी नागरिक अस्पताल में मौजूद रहे और

मामले पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार

पर मामला दर्ज कर जांच जा रही है और जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ नियमानुसार

कार्रवाई की जाएगी।