प्रयागराज, 06 मार्च । दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित राजकीय समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, गेदुराही, मेजा में दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित, अस्थिबाधित दिव्यांग छात्रों के साथ ही सामान्य छात्र-छात्राओं को कक्षा 06 से 12 तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है।
राजकीय समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, गेदुराही, मेजा के प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु छात्रों के लिए प्रवेश फार्म का वितरण प्रारम्भ हो गया है। इच्छुक छात्र या अभिभावक विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन फार्म निःशुल्क कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3ः30 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश सम्बन्धी जानकारी हेतु प्रधानाचार्य के मो0नं0 9648962827 व परीक्षा प्रभारी अनिता सरन के मो0 न0 9935480094 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने बताया कि नामंकन हेतु आवश्यक दस्तावेज दिव्यांग प्रमाण पत्र-यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड (बच्चे, माता-पिता), अंक पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, बच्चे के 02 फोटो, माता या पिता के साथ फोटो, छात्र का अंगूठा या हस्ताक्षर, माता पिता या अभिभावक का हस्ताक्षर, अभिभावक का आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मोबाइल नं० (माता व पिता), व्हाटसेप मोबाइल न०, ब्लड ग्रुप, पिन कोड पूर्ण पते सहित, माता पिता की शैक्षिक योग्यता, ई-मेल आई डी उपलब्ध कराना है।