एक लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफतार

प्रयागराज, 03 मार्च । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की एसओजी, सर्विलांस सेल गंगानगर और थाना सराय इनायत की संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास 21 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये है।

गिरफ्तार आरोपित प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र के नई झूंसी मल्लाही टोला निवासी सोनू निषाद को सराय इनायत थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरापुर स्थित रिंग रोड अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 21 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। इस संबंध में सरायइनायत थाने में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। अवैध नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

————–