उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 12 मार्च को बगलामुखी मंदिर में करेंगे दर्शन

आगरमालवा, 11 मार्च । उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 12 मार्च को मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे गुरुवार सुबह जिले के नलखेड़ा पहुंचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक उपमुख्यमंत्री मौर्य सुबह करीब 10 बजे नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर, नलखेड़ा में पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। यह मंदिर पीताम्बरा सर्व सिद्धपीठ के रूप में भी प्रसिद्ध है और देशभर से श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं।

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उपमुख्यमंत्री क्षेत्र में संक्षिप्त स्थानीय भ्रमण भी करेंगे। प्रशासन द्वारा उनके आगमन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।