उद्योगपति गौतम अडानी पहुंचे अयोध्या, रामजन्मभूमि में करेंगे दर्शन पूजन

अयोध्या, 02 अप्रैल । उद्योगपति गौतम अडानी गुरुवार को अयोध्या पहुंचे, महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उनका विमान लैंड हुआ।

उद्योगपति गौतम अडानी हनुमान जी के जन्मोत्सव पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे और उसके बाद गुरुकुल में बटुकों से मुलाकात कर बटुकों को सम्मानित करेंगे।