मुख्यमंत्री ने 6 नव शिक्षकों सहित नक्सली के भाई को शिक्षादूत का प्रदान किया नियुक्ति पत्र

सुकमा, 13 अप्रैल । मुख्यमंत्री साय ने ‘’बदलते सुकमा की बदलती तस्वीर, पुनर्वास से विकास तक’’ कॉफ़ी टेबल बुक का विमोचन किया। पुनर्वासकेंद्र में स्थित कला केंद्र में मुख्यमंत्री ने कलाकारों की प्रस्तुति को सराहा । मुख्यमंत्री ने पुनर्वासित जनों को राजमित्री कीट, मोबाइल का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने आत्मसमर्पित नक्सली बारसे देवा का भाई बारसे बुधरा को पुवर्ती के नजदीक गांव सिलगेर में शिक्षादूत के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

पूर्व नक्सली पापाराव की निमलगुंडा की निवासी बहू सुन्नम सेंतो ने स्व सहायता समूह से जुड़कर इमली खरीदी में दो क्विंटल खरीद की जिससे उन्होंने पाँच हजार अर्जित की, इनको भी मुख्यमंत्री ने शाल देकर सम्मानित किया ।

मुख्यमंत्री ने नक्सल पीड़ित को नियुक्ति पत्र वितरण किए जिसमें ग्राम ढोंडरा कोंटा निवासी मौसम संजना, नागारास जगरगुंडा निवासी भरत कुमार हेमला सहित अन्य बारह लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई एवं अन्य विभागों के 6 लोंगों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र दिया गया,साथ ही उल्लास साक्षरता प्रमाण पत्र मड़कम पोज्जे, पोडियाम बुधरी को वितरण किए। इसके अलावा शिक्षा विभाग द्वारा 6 नव शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया।

कार्यक्रम में पुनर्वासित लोगों को आवास योजना के तहत वेटटी कोसा, रीना सोमडू को चाबी दिए । अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विशेष रूप से पुनर्वासित लोंगों को सुकमा जिले में 1775 आवास स्वीकृत किया गया है जिसमें 44 पूर्ण है, कार्यक्रम में 25 हितग्राहियों को आवास की चाबी, पूर्णता प्रमाण पत्र, शाल-श्रीफल से सम्मानित किया।