मुख्यमंत्री डॉ. यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

भाेपाल, 06 अप्रैल । भाजपा आज साेमवार काे अपना स्थापना दिवस मना रही है। 6 अप्रैल 1980 को पार्टी की स्थापना की गई थी। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को शुभकामनाएं दी गई हैं।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में कहा- सेवा, सुशासन और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण को समर्पित भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” को आत्मसात कर हम सभी अंत्योदय एवं आत्मनिर्भर भारत के पावन लक्ष्य की प्राप्ति के कर्तव्य पथ सतत् आगे बढ़ते रहेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा के स्थापना दिवस पर शुभकामना देते हुए अपने संदेश में कहा- राष्ट्र प्रथम एवं अंत्योदय के भाव से उद्दीप्त विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन @BJP4India के 47वें ‘स्थापना दिवस’ पर समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सर्वोपरि के मार्ग पर चलने वाला विकास और सुशासन की भावना से ओतप्रोत एक संस्कार है। श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व महान विभूतियों के पुण्य विचारों के आलोक एवं यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी व माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के कुशल नेतृत्व में अंत्योदय व सेवा के संकल्प को पूर्ण कर विकसित भारत के निर्माण के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। जय भाजपा !