मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न’ मोरारजी देसाई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भाेपाल, 10 अप्रैल । महान स्वतंत्रता संग्रामी सेनानी और भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की आज (शुक्रवार को) पुण्यतिथि है। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा -पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय मोरारजी देसाई जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। सत्यनिष्ठा, सादगी और राष्ट्र के प्रति आपका अटूट समर्पण सदैव हमें जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा।

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का 10 अप्रैल 1995 को मुंबई में निधन हो गया था। मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री थे। खास बात यह है कि वह देश के पहले गैर-कांग्रेसी नेता थे जो प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे।