कांकेर, 02 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिेले के छोटेबेठिया थाना में रावघाट एरिया कमेटी की सदस्य रामको मंडावी ने आज गुरूवार काे आत्मसमर्पण कर दिया है। बताया जा रहा है कि रामको मंडावी मोस्ट वांटेड नक्सली रूपी की सुरक्षा गार्ड है।
जिले में 31 मार्च के बाद भी नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला जारी है। रावघाट एरिया कमेटी की सदस्य रामको मंडावी से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस मोस्ट वांटेड नक्सली रूपी की तलाश कर रही है। पुलिस को जल्द ही इस मामले में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के माछपल्ली गांव इलाके में सुरक्षाबल के जवान लगातार तलाशी अभियान चला रहे है। कांकेर जिले में अभी भी डीवीसीएम रूपी और चंदर सहित 13 नक्सली सक्रिय हैं। 31 मार्च के बाद से इन नक्सलियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
–