जगदलपुर में 15 अप्रैल को होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

जगदलपुर, 08 अप्रैल । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल जगदलपुर में आगामी 15 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से सांयकाल 04 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, इलेक्ट्रीशियन एवं वायरमैन के 200 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। ईच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी और आवेदन पोर्टल http://erojgar.cg.in/LandingSite/RojgarMelaList.aspx पर देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को उक्त पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।