पुलिस ने दो साइकिल चोरों को किया गिरफ्तार

हरिद्वार, 26 फ़रवरी (हि.स.)। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने साइकिल चोरी के आरोप में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की दो साइकिल बरामद की हैं।

बीते रोज कृष्ण बल्लभ उनियाल निवासी डी-307ध् 01 सुभाष नगर रुडकी कोतवाली गंगनहर ने अपनी बेटी की साइकिल चोरी होने के संबंध में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को चेकिंग के दौरान पनियाला रोड रहीमपुर से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों के नाम अरशद उर्फ बंटी पुत्र नम निवासी हसन कॉलोनी रामपुर चुंगी रुडकी कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार व शोएब पुत्र शमशाद निवासी बांदा रोड इस्लामनगर थाना सिविल लाइन रुडकी जनपद हरिद्वार बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की साइकिल बरामद कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।