देहरादून, 08 मार्च (हि.स.)। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने महाशिवरात्रि पर टपकेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक किया। इस दौरान प्रदेश की खुशहाली, उन्नति की कामना भी की।
इस मौके पर मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि भगवान शंकर सभी देवी-देवताओं में सबसे भोले हैं, भक्तों की ओर से सच्चे मन से मनोकामना मांगने पर शीघ्र पूरी करते हैं, इसके चलते उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। समुद्र मंथन के दौरान निकले जहरीले विष को भगवान शंकर ने ही पीकर अपने गले में ही रोक दिया था, इस कारण उनका नाम नीलकंठ भी पड़ा।
मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि महाशिवरात्रि मनाने के पीछे का कारण यह भी है कि आज के दिन देवो के देव महादेव का विवाह माता पार्वती के साथ हुआ था, जिसे शिवभक्त आज भी धूमधाम से मनाते हैं। इस अवसर पट मंत्री डॉ अग्रवाल के परिजन भी मौजूद रहे।