मप्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर किया नमन

भोपाल, 10 मार्च (हि.स.) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर कहा कि “रूढ़िवादिता, छुआछूत, लैंगिक भेदभाव और पितृसत्तात्मक समाज के बीच नारी उत्थान की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित करने वाली तथा देश की पहली महिला शिक्षिका का गौरव प्राप्त श्रद्धेय सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। आपने स्वयं को क्रांतिज्योति बनाकर स्त्रियों के स्वाभिमान को उत्कर्षित कर उनकी शिक्षा एवं अधिकारों की प्राप्ति हेतु उद्देश्यपूरित जीवन जीया। आपका आदर्श जीवन और तेजस्वी विचार सर्वदा महिलाओं के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।”