म.प्र.: मुख्यमंत्री ने किया केन-बेतवा जल कलश यात्रा का शुभारंभ

भोपाल, 11 मार्च (हि.स.)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में ‘केन-बेतवा जल कलश यात्रा‘ का शुभारंभ किया और एलईडी प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा, मंत्री प्रहलाद पटेल, तुलसीराम सिलावट, करणसिंह वर्मा एवं नगरनिगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।