लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, मास्टर ट्रेनर्स को दी गई ट्रेनिंग

– ईवीएम मशीन से लेकर मतदान संबंधित पूरी जानकारी दी गई

शिवपुरी, 18 मार्च (हि.स.)। शिवपुरी जिले में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने आवश्यक सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपादित करने के लिए विधानसभा बार मास्टर ट्रेनर्स बनाए गए हैं जो चुनाव संबंधी प्रशिक्षण विभिन्न मतदान कर्मियों को दिए देंगे। इसी क्रम में इन मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण देने का काम शिवपुरी के पीजी कॉलेज में किया गया। इन विधानसभा वार मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण देने का काम राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार चौधरी, प्रशिक्षण के प्रभारी जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

इस मौके पर विधानसभा बार नियुक्त मास्टर ट्रेनरों को राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ईवीएम मशीन की बारीकियां और मतदान कर्मियों को किस तरह का प्रशिक्षण देना है इस बारे में पूरी जानकारी दी गई। अब इस प्रशिक्षण को लेने वाले विधानसभा बार मास्टर ट्रेनर्स अपने-अपने क्षेत्र में जाकर विभिन्न मतदान कर्मियों को मतदान संबंधी प्रशिक्षण देंगे। मतदान प्रशिक्षण के प्रभारी नोडल अधिकारी और जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर विधानसभा बार मास्टर ट्रेनर को राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया जिसमें ईवीएम मशीन से लेकर मतदान संबंधित पूरी जानकारी दी गई। अब यह मतदान मास्टर ट्रेनर्स अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देंगे।