मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में भाजपा की बैठक शुरू

देहरादून, 18 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में सोमवार शाम को प्रदेश पार्टी मुख्यालय में भाजपा उम्मीदवारों के साथ बैठक शुरू हो गई है।

बलबीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में लोकसभा उम्मीदवारों, लोकसभा प्रभारियों और संयोजकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, चुनाव प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेश बंसल सहित प्रबंधन समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित हैं।