चम्पावत, 03 अप्रैल (हि.स.)। जनपद के लोहाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मझेड़ा में एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना होने पर पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास में जुट गई है।
लोहाघाट थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत मझेड़ा ने सूचना दी कि गांव खेतीगाड़ के गधेरे में पानी की टंकी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल पड़ा हुआ है। इस पर वरिष्ठ उप निरीक्षक मौके पर पहुंचे और अज्ञात कंकाल को कब्जे में लिया। साथ ही वे पंचायत नामा भरकर शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए नरकंकाल को लोहाघाट की मोर्चरी में रखने के लिए निर्देश दे दिये हैं।